शैक्षणिक सत्र
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) नई दिल्ली से सम्बद्ध
एवम् मान्यता प्राप्त होकर विद्यालय का शैक्षणिक सत्र माह अप्रैल
से मार्च तक रहता हैं| सम्पूर्ण शैक्षणिक सत्र में बोर्ड द्वारा निर्देशित
वार्षिक केलेंडर अनुसार विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का सञ्चालन होता है|
स्थानीय शैक्षिक उपसमिति ,शिक्षण प्रमुख एवम शिक्षण समन्वय टोली द्वारा संयुक्त
रूप से चिंतन करते हुवे उत्तम शैक्षणिक परिणामों ,शैक्षणिक व्यवस्थाओ ,शैक्षिक
कालांशो तथा शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार की
जाती है| जिसमे छात्रों के शैक्षणिक उन्नयन व विकास के साथ ही साथ
शिक्षको/आचार्य परिवार हेतु भी शैक्षणिक विकास व प्रशिक्षण की गतिविधि का चिंतन
किया जाता हैं| शैक्षणिक समिति ,स्पेशल एजुकेटर ,विद्वतजनो के मार्गदर्शन
में समस्त गतिविधियों का सफल व परिणामदायक सञ्चालन किया जाता है |
अनुशासन नियम एवम् नियंत्रण
सम्पूर्ण शैक्षणिक सत्र के अनुशासित व प्रभावी सञ्चालन की दृष्टि
से विद्यालय की एक आदर्श आचार संहिता (CODE OF CONDUCT) बनाई गई
हैं,जिसका पालन समस्त हितग्राही (stakeholder ) के लिए अनिवार्य हैं| किसी
भी प्रकार की अवज्ञा की स्थिति में शैक्षिक समिति/अनुशासन समिति
/सञ्चालन समिति का निर्णय अंतिम सर्वमान्य रहता हैं|
1- विद्यालय में निर्धारित समय एवम् गणवेश का पालन अनिवार्यतः करना है
|
2- विद्यालय में समस्त गुरुजनों ,आगंतुको ,विद्यार्थियों के साथ आत्मीयता
व अनुशासित व्यवहार करना |
3- विद्यालय में नियमित उपस्थिति एवम् समस्त शैक्षणिक कालांशो में
अनुशासित सहभागिता |
4- विद्यालय के सूचनापट व अन्य माध्यमो से निर्देशित समस्त सूचनाओ का
समयबद्ध पालन करना|
5- विद्यालय परिसर की स्वच्छता ,शांति व अनुशासन बनाये रखने में सहयोग
करना |
6- निर्देशित समस्त शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों में व
समयबद्ध अनुशासित सहभाग |
7- सत्र में संपन्न विभिन्न कक्षा गतिविधियों ,मूल्याङ्कन गतिविधियों जैसे
- सत्रगत कार्य ,फेयर कार्य ,प्रोजेक्ट कार्य ,प्रायोगिक
परीक्षाये ,सैद्धान्तिक विषयो के टेस्ट ,त्रैमासिक,अर्धवार्षिक ,प्री -एनुअल व वार्षिक मूल्याङ्कन परीक्षाओ में
सहभागिता |
8- विद्यालय की समस्त सामग्री ,फर्नीचर ,अन्य संपत्ति का
सावधानीपूर्वक सदुपयोग,किसी भी प्रकार की क्षति से बचना |
9- पुस्तकालय ,वाचनालय ,प्रयोगशालाओ के लिए निर्दिष्ट नियमो का पालन करना
|
10- विद्यालय के विभिन्न आयोजनों में सहभागिता करना व समय समय पर आयोजित
पेरेंट्स मीटिंग ,अभिभावक सम्मलेन ,करियर काउंसलिंग ,अपेक्षित
कार्यक्रमों में उपस्थिति व सहभाग करना |
11- विद्यालय के समस्त प्रकार के शुल्क को निर्धारित /निर्दिष्ट अवधि में
भुगतान करना |
12- विभिन्न परिस्थिति में आवश्यक होने पर कक्षाचार्य/प्राचार्य जी
की पूर्व स्वीकृति के पश्च्यात ही अवकाश पर रहना इस हेतु समय पर आवेदन
प्रस्तुत करना |
13- किसी भी प्रकार की समस्या ,शिकायत अथवा असुविधा की स्थिति में शिकायत
प्रकोष्ठ में शालीनता पूर्वक अपनी बात रखना |
14- विद्यालय विकास ,समस्त हितग्राहियों के कल्याण की कामना से अपने
अमूल्य सुझाव व सहयोग विद्यालय प्रशासन व प्रबंधन को सदैव देते रहना
|
15- विभिन्न क्षत्रो में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा
विद्यालय के उद्देश्य,उपलब्धियों को अर्जित करने में अपना अभीष्ट
योगदान करना |
विशिष्ट कार्यक्रम
माह
|
कार्यक्रम
|
जुलाई
|
गुरुवंदन - गुरुपूर्णिमा संस्कार ज्योत महोत्सव - अक्षरारम्भ
|
अगस्त
|
रक्षाबंधन - रक्षासूत्र निर्माण एवं सेवा बस्ती दर्शन श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अखंड भारत मानचित्र परिचय एवं भारतमाता पूजन स्वतन्त्रता दिवस समारोह
|
सितम्बर
|
आचार्य सम्मान समारोह मातृशक्ति प्रबोधन - मातृ सम्मलेन , शिशु कक्षा वन संचार
|
अक्टूम्बर
|
शैक्षणिक भ्रमण - भारत दर्शन , बौद्धिक समारोह दीपावली पारिवारिक मिलन समारोह
|
नवम्बर
|
बाल दिवस समारोह , बाल सृष्टि , शिशु नगरी वार्षिक खेल दिवस
|
दिसम्बर
|
वार्षिकोत्सव - कलापर्व, रंग मंच, शारीरिक प्रदर्शन, पत्रिका विमोचन, प्रतिभा सम्मान, प्रदर्शनी एवं स्नेहभोज
|
जनवरी
|
विवेकानंद जयन्ती - शोभा यात्रा एवं पथ संचलन प्रावीण्यता ज्ञान - विज्ञान यात्रा
|
फरवरी
|
बसंतोत्सव - समर्पण एवं समरसता पर्व दीक्षांत "शुभकामना" समारोह
|
मार्च
|
भारतीय नव वर्ष अभिनन्दन समारोह "गुड़ीपड़वा"
|
अप्रेल
|
नवीन सत्र आरम्भ समारोह
|
मई
|
व्यक्तित्व विकास शिविर, खेलकूद शिविर एवं आचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला एवं अभ्यास वर्ग
|
No comments:
Post a Comment